भारत चीन विवाद, पड़ोसी देशों से संबंध से लेकर अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी लगातार भारत और चीन विवाद पर मोदी सरकार को घेर रहे हैं। शुरुआत से लेकर अब तक राहुल गांधी ने भारत-चीन विवाद पर मोदी सरकार को घेरा है और अब एक बार फिर राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है और मुद्दा है भारत और चीन विवाद। राहुल गांधी ने इस बार ट्वीट कर एक वीडियो पोस्ट किया है इस वीडियो में राहुल गांधी ने कहा है कि सवाल उठता है कि आखिरकार चीनियों ने यही वक्त क्यों चुना। इतना ही नहीं इस वीडियो में राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था और पड़ोसियों के साथ संबंधों को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि अभी भारत की इसमें क्या स्थिति है, जो चीन को ये कदम उठाने की इजाजत मिल गई। ऐसा क्या हो गया कि चीन को विश्वास हो गया कि वो ऐसा कदम उठा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले को समझने के लिए कई चीजों को समझना होगा, देश की रक्षा मुख्य रूप से विदेश नीति, अर्थव्यवस्था और लोगों के विश्वास पर टिकी है। लेकिन पिछले 6 साल में इन हर मामलों में देश फेल हुआ है।

राहुल ने कहा कि पहले हमारे अमेरिका, रूस, यूरोप सहित लगभग हर देश से अच्छे रिश्ते रहते थे। लेकिन आज हमारा रिश्ता सिर्फ व्यापार का रह गया है, रूस के साथ संबंध खराब हुए हैं। पहले नेपाल, भूटान, श्रीलंका हमारे दोस्त थे। पाकिस्तान से अलग सभी पड़ोसी हमारे साथ काम कर रहे थे, लेकिन आज हर कोई हमारे खिलाफ बात कर रहा है।

राहुल गांधी ने इस वीडियो में अर्थव्यवस्था को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा अर्थव्यवस्था कभी हमारी ताकत होती थी, लेकिन आज बेरोजगारी अपने चरम पर है। छोटे कारोबारी मुश्किल में है लेकिन सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। अगर आप एक देश के तौर पर सोचते हो तो हर चीज मायने रखती है, अगर अर्थव्यवस्था में पैसा नहीं डाला गया तो सबकुछ बर्बाद हो जाएगा और अब वही हो रहा है।

Related Articles

Back to top button