राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने बनाई ये बड़ी रणनीति!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर पहुंच गई है। इस यात्रा में अलग अलग दिन अलग अलग जिलों के यात्री शामिल होते हैं। जयपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता 18

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर पहुंच गई है। इस यात्रा में अलग अलग दिन अलग अलग जिलों के यात्री शामिल होते हैं। जयपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता 18 दिसंबर को राहुल गांधी के साथ चलेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में 17 दिसंबर की शाम को करीब 5000 कार्यकर्ता दौसा पहुंचेंगे। 18 दिसंबर की सुबह 6 बजे से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई।खाचरियावास ने कहा कि पूर्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह था कि भारत जोड़ो यात्रा जयपुर आएगी, लेकिन यात्रा के रूट में जयपुर नहीं है। इसी वजह से जयपुर के निष्ठावान कार्यकर्ता दौसा जाकर राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए राहुल गांधी पूरे देश में यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा को लेकर देश के हर वर्ग में उत्साह है। हर वर्ग के लाखों लोग खुद आगे बढ़कर इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। यह हम सब के लिए गौरव की बात है।

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव और सरदार शहर उपचुनाव में मिली जीत का श्रेय भी खाचरियावास ने भारत जोड़ो यात्रा को दे दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और सरदार शहर में जीत हासिल की है। राहुल गांधी की यात्रा से हर वर्ग प्रभावित हुआ है। उन्हें सच्चाई का ज्ञान हो रहा है बीजेपी की करतूतों का पता चल रहा है। आगामी चुनावों में अन्य राज्यों में कांग्रेस की फतेह होगी।

Related Articles

Back to top button