प्रियंका गांधी ने खास महिलाओं के लिए जारी किया घोषणापत्र, स्कूटी, फोन देने का वादा

महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं- प्रियंका गांधी

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए पार्टी का अलग घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने इस घोषणापत्र का नाम ‘शक्ति विधान’ रखा है। कांग्रेस ने इस घोषणापत्र में 12वीं में पढ़ने वाली सभी छात्रा को स्मार्टफोन और ग्रेजुएशन कर रही लड़कियों को फ्री स्कूटी देने जैसे कई बड़े वादे किए हैं।

प्रियंका गांधी ने जारी किय घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ‘हम राजनीति में 40% महिलाओं की हिस्सेदारी देंगे। यूपी में कामकाजी महिलाओं की 9।4% भागीदारी है। हम 20 लाख में से 8 लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी भी मिलेगी। वहीं 50 लाख तक का व्यवसाय करने वाली महिलाओं को टैक्स में छूट मिलेगी। आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देंगे। 50% राशन की दुकानों का प्रबंध महिलाओ को मिलेगा। 12वीं छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा और स्नातक में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जाएगी।’

 एफडी, वृद्धा-विधवा पेंशन में  इजाफा

इतना ही नहीं उन्होंने कहा ऐलान किया, ‘यूपी में वीरांगनाओ के नाम पर 75% दक्षता विद्यालय बनेंगे। सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिला पंचायत का निर्माण होगा। 1 हजार रुपये प्रति माह वृद्धा-विधवा पेंशन मिलेगी। गरीब परिवारों को मुफ्त इंटरनेट मिलेगा। हर बच्ची के पैदा होने पर एक एफडी कराई जाएगी।’

वहीं प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ‘महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। इसके छह हिस्से हैं: स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत।’ उन्होंने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट क्र कही ये बात

प्रियंका गांधी ने इससे पहले ट्वीट कर कहा, ‘यह महिला घोषणा पत्र (शक्ति विधान) महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भूमिका के लिए मील का पत्थर बनेगा। पिछले कई महीने में यूपी कांग्रेस ने प्रदेश भर की महिलाओं से सलाह-मशविरा किया और उनके लिए एक नई राह बनाने का सोचा है। इसके साथ उन्होंने कहा शक्ति विधान गृहणियों, कॉलेज की लड़कियों, आशा व आंगनबाड़ी बहनों, स्वयं-सहायता समूह की बहनों, शिक्षिकाओं और प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज़ का प्रतिबिंब है।’

ये भी पढ़ें:

सपा सांसद लाल टोपी में पहुंचे पार्लियामेंट, अखिलेश यादव ने बीजेपी को कही ये बात

Related Articles

Back to top button