प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ अयोध्या पहुंच किए रामलला के दर्शन

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ एक ब्रांड प्रमोशन के सिलसिले में भारत पहुंची। इसके कुछ दिन बाद उनके पति निक जोनस भी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे।

प्रियंका चोपड़ा ने कई ब्रांड्स का प्रमोशन किया तो कुछ स्टोर्स की ओपनिंग्स में भी दिखी। आज वह निक और बेटी के साथ अयोध्या पहुंची और वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए।

पूरे परिवार के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आप भी देखिए ये फोटो-

भारत का दौरा

इस साल पहली बार प्रियंका भारत आई है। वैसे पिछले साल अपनी बहन परिणति की सगाई में वह दिखाई दी थी। इस साल निक जोनस ने अपने भाइयों केविन और जो के साथ मुंबई में परफार्मेंस भी दी थी। इस आयोजन में भीड़ ने जीजू-जीजू कहकर निक को चीयर किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

वैसे प्रियंका सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती है। आज पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर बेटी और पति को भारतीय परम्पराओं व सस्कृति से रूबरू कराया।

 

Related Articles

Back to top button