पीड़िता ने कांस्टेबल और कांस्टेबल ने इशारा कर भीतर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने का कराया केस दर्ज,

दलित महिला से रेप करते पकड़ा गया कांस्टेबल: पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

बाड़मेर जिले के शिव थाने के कांस्टेबल ने पुलिस को दागदार करने का घिनौना काम किया है। कांस्टेबल ने घर में घुसकर दलित महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है। कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांस्टेबल को सस्पेंड कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। एससी-एसटी सैल सीओ पुष्पेंद्र आढा मामले की जांच कर रहे हैं।

दरअसल, सोमवार देर रात शिव थाने का कांस्टेबल दलित महिला के घर में घुसा और महिला को डरा-धमका कर रेप किया। इस दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज सुन उसके परिजन वहां आ गए और कांस्टेबल को पकड़कर उसकी परिजनों और ग्रामीणों ने धुनाई कर दी। मारपीट से घायल हुए कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बुधवार को कांस्टेबल को डिस्चार्ज करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में विवाहिता ने शिव थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। वहीं कांस्टेबल ने महिला द्वारा इशारा कर घर में बुलाने, कपड़े उतार कर वीडियो बनाने तथा पिटाई करने का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने बताया कि रात को कमरे में सो रही थी। कांस्टेबल कमरे में घुस गया और मेरे मुंह दबा दिया और गलत काम किया। जब कांस्टेबल जाने लगा तब मैं चिल्लाई तो मुझे धमकी देने लगा अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने कहा इसको मैं नहीं जानती हूं।

पीड़िता के देवर के मुताबिक रात को सो रहा था तभी चिल्लाने की आवाज आई तो मैं कमरे में गया उसके बाद देखा तो पुलिस कांस्टेबल सुल्तान सिंह अर्द्धनग्न अवस्था में था। मेरे साथ मारपीट करने लगा और मेरा गला दबा दिया। इसके बाद आसपास के लोग आए और छुड़ाया। इस घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस रात को 2:30 बजे आई।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार शिव थाने में कॉन्स्टेबल महिला के घर में घुस गया जिसके बाद महिला के साथ बलात्कार कर दिया। इस मामले में दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। कांस्टेबल सुरतान सिंह (31) पुत्र शैतान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button