पालघर साधु हत्याकांड : BJP विधायक राम कदम को मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने क्यों

मुंबई : पालघर साधु हत्याकांड के विरोध में बुधवार को जन आक्रोश मोर्चा निकाल रहे भाजपा विधायक राम कदम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन जांच खार पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

राम कदम ने कहा कि पालघर साधु हत्याकांड को 211 दिन बीत गए हैं। राज्य सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। मुंबई से सूरत जा रहे साधुओं को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। इस घटना से साधु-संत संतप्त हैं और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार इस मामले की जांच सिर्फ दबाने का काम कर रही है, इससे साधु -संत समाज पूरी तरह से संतप्त है। इसी वजह से उन्होंने खार से पालघर तक आक्रोश मोर्चा निकाला था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस के दबाव के आगे वे झुकने वाले नहीं है। भाजपा का जनआक्रोश मोर्चा किसी भी कीमत पर निकाला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को पालघर के गढ़चिंचले गांव में मुंबई से सूरत जा रहे दो साधुओं व उनके वाहनचालक की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की सीआईडी जांच जारी है। भाजपा विधायक इसी मांग को लेकर आज को जन आक्रोश मार्च निकाल रहे थे लेकिन उन्होंने इस संबंध में पुलिस की अनुमति नहीं ली थी। इसी वजह से खार पुलिस स्टेशन की टीम ने राम कदम व उनके समर्थकों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button