नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी, दो जवान शहीद, चार घायल

कुपवाड़ा। पाक सेना ने कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गुरुवार को एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद जबकि चार जवान भी घायल हो गए है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। इस गोलीबारी में सेना के छह जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरन्त उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर दो जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि चार घायल जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button