शाहजहांपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नवजात शिशु चोरी, परिजन बेहाल

शाहजहांपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा से एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु चोरी कर लिया है। चोरी के बाद बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला द्वारा बच्चा चोरी की वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर नवजात शिशु व अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है।

बंडा क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी नेमचंद ने बताया कि गर्भवती पत्नी संजू देवी को उन्होंने बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। जहां बीती रात 9 बजे पत्नी संजू देवी ने नवजात शिशु को जन्म दिया था। जिसके बाद पत्नी को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात में पत्नी के अलावा वार्ड में उनकी सास महमूदापुर निवासी जमुना देवी व उनकी माँ भी सो रही थी।

वहीं नेमचंद का कहना है कि रात करीब एक बजे एक अज्ञात महिला वार्ड में पहुंची और अन्य परीजनो से घुलमिल गई। अज्ञात महिला ने नवजात शिशु को खिलाने के बहाने गोद मे लिए। इसी दौरान जमुनादेवी व अन्य परिजनो की आंख लग गई। शुक्रवार सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे उक्त महिला उसके नवजात शिशु को लेकर फरार हो गई। महिला को काफी तलाश किया गया, मगर वह नहीं मिली। परीजनो ने स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियो व पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। बच्चा चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद थी।

Related Articles

Back to top button