41 की उम्र में दूसरी बार मां बनी नेहा धूपिया, घर गूंजी बेटे की किलकारी

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के हाल ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है।  41 की उम्र में नेहा दूसरी बार मां बन गई हैं। नेहा ने रविवार (3 अक्टूबर) को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी नेहा के पति और एक्टर अंगद बेदी ने दी।

अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर नेहा और अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-‘भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटा दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे।

नेहा धूपिया इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।’ इस खबर के सामने आते ही हर कोई नेहा और अंगद को ढेरों बधाई दे रहा है।’

नेहा धूपिया ने इसी साल जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा ने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में नेहा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। नेहा ने इसके साथ लिखा-‘इस कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे…और सबसे अच्छा जो सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद…।’

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी की थी। इसी साल नेहा धूपिया ने अपनी पहली बेटी मेहर को जन्म दिया था। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो नेहा जल्द ही ‘सनक’ में विद्युत जामवाल लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अंगद बेदी की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में नजर आए थे। इसके अलावा अंगद हाल ही में हिना खान के साथ ‘मैं भी बरबाद’ में नजर आए।

Related Articles

Back to top button