मील का पत्थर साबित होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक: दीप्ति रावत

नये संसद भवन में सत्र शुरू होने के साथ ही, प्रथम दिवस मे ही बहुप्रतिक्षित नारी शक्ति वंदन अधिनियम  विधेयक यानी की लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला विधेयक, लोकसभा मे पेश किया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों से लंबित पड़े हुए महिला आरक्षण विधेयक को अस्तित्व मे लाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

जो की भाजपा और नरेंद्र मोदी का का मास्टर-स्ट्रोक भी माना जा रहा है।देश की अन्य पार्टियों ने इस महत्वपूर्ण विषय को केवल चुनावी वादों तक सीमित रखा, लेकिन वास्तविकता मे इसको अस्तित्व मे लाने की कभी कोशिश ही नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दृढ़निश्चय एवं इच्छाशक्ति से इस महत्वपूर्ण विषय को धरातल पर उतारा और महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश किया।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत ने बताया कि इससे देश की राजनीति मे महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से महिलाओं में आत्मसम्मान के साथ ही बराबर की भागीदारी भी जरूर सुनिश्चित होगी। महिला समानता और आत्मसमान के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता और भारत में इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से हो चुकी है।भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून मे भी समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ ही आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल, प्रदेश महामंत्री गीता रावत, कमली भट्ट, भावना शर्मा, शकुंतला देवलाल, सुधा रावत, प्रिंसि रावत, अंजलि नैथानी, अंजलि सेमवाल भी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज