नालंदा: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

देर रात जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

भले ही सरकार के मुखिया शराबबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हो लेकिन उनके दावे उनके गृह क्षेत्र नालंदा जिला में खोखला साबित हो गया है। एक बड़ी खबर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के छोटी पहाड़ी से आ रही है। जहां देर रात जहरीली शराब पीने से 3 लोगों ने दम तोड़ दिया है और अभी कई लोग निजी क्लिनिक में भर्ती है। वही मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के प्रभु बीघा गांव में भी जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे मानो हड़कम्प मच गई हो। परिजनों ने बताया कि देर रात सभी एक ही तरह का चुलाई शराब पिए थे और शराब पीने के बाद सभी को पेट में दर्द की शिकायत और दस्त की शिकायत होना शुरू हो गय। परिजनों के द्वारा सभी को निजी क्लिनिक का भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। एक-एक करके तुरंत 5 लोग की मौत हो गई। कोई घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉक्टर सिबली ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। गौरतलब है कि मरने वालों की संख्या या तादाद बढ़ सकती है। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक इस में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button