जम्मू-कश्मीर में हुई हत्या , हवलदार हुआ शहिद , जानिए पूरा मामला ।

जम्मू-कश्मीर में हुई हत्या , हवलदार हुआ शहिद , जानिए पूरा मामला ।

शुक्लागंज के लांस हवलदार का जम्मू में हृदयाघात से निधन।

जम्मू से घर शव पहुचंते ही मचा कोहराम।

ऊधमपुर स्टेट जम्मू कश्मीर आर्मी में तैनात थे आशीष कुमार दीक्षित।

मिश्रा कालोनी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

गंगाघाट के मोहल्ला ऋषि नगर निवासी थे आशीष

खबर उन्नाव के शुक्लागंज से हैं, जहां गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषि नगर निवासी लांस हवलदार की जम्मू जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। घटना की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार देर रात उसका शव उसके निवास ऋषि नगर लाया गया। जिस पर लोगों ने भारत माता की जयकारे लगाए। उसके बाद साथ आये सैन्य अधिकारियों ने परिवार जनों को तिरंगा भेंट कर ढांढस बंधाया।

विओ- शुक्लागंज के ऋषि नगर निवासी आनंद कुमार दीक्षित नायब सूबेदार आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनका 38 वर्षीय बेटा आशीष कुमार दीक्षित जम्मू कश्मीर के हेड क्वार्टर वन इ डब्ल्यू बिग्रेड सिग्नल उधमपुर में लांस हवलदार आर्मी पद पर कार्यरत था। 2 अक्टूबर को रात के समय ड्यूटी कर घर पहुंचा और उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर जवान की पत्नी ने यूनिट को जानकारी दी। जिस पर उसे इलाज के लिये भर्ती कराया गया। 3 अक्टूबर की सुबह हृदयाघात से जवान की मौत हो गई। शुक्रवार को सेना के कमांडर के निर्देश पर एक टुकड़ी जवान हवाई मार्ग से उनका शव लेकर हवाई मार्ग से लखनऊ अमौसी पहुंची। देर रात शव ऋषि नगर लाया गया। शव आते ही सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारें लगाये। शनिवार सुबह घर पर सलामी देने के बाद मिश्रा कॉलोनी श्मशान घाट तक शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य अधिकारियों ने परिवार जनों को तिरंगा भेंट करते हुये कहा कि यह ही जवान की निशानी है। इसे घर में सुरक्षित रखे। बाइट- आनंद कुमार दीक्षित (शहीद के पिता)

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज