समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक बार फिर पेट दर्द के कारण मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक बार से तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। खबर है कि मुलायम सिंह यादव के पेट में दर्द होने के बाद फिर एक बार उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इससे पहले भी वह पेट में गड़बड़ की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।

एक दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए थे। लेकिन आज फिर देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ मनमोहन सिंह के सीने में दर्द होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौजूद है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि “श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।”

Related Articles

Back to top button