सांसद सोनिया गांधी ने इसरो को पत्र लिखकर बधाई दी ,जानें क्या बनी वजह ?


दिल्ली: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के पश्चात इसरो को बधाई देने वालों का तांता लगा है। लोग ISRO को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी क्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को एक पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने इसरो प्रमुख व उनकी पूरी टीम को ऐतिहासिक कार्य करने के लिए बधाई दी है।इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस ‘एलएम’ की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिग कराई। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

सोनिया गांधी ने सोमनाथ को लिखे पत्र में कहा, “मैं आपको अवगत कराना चाहती हूं कि बीती शाम इसरो द्वारा हासिल की शानदार उपलब्धि से मैं बहुत प्रसन्न हुई। यह सभी भारतवासियों, खासकर युवाओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।

Related Articles

Back to top button