CM शिवराज सिंह बोले कल (वीरवार) होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किस एमएलए को बनाया जा सकता है मंत्री

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर हर दिन अटकले लगाई जा रही थी। ऐसे में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह साफ कर दिया है कि मंत्रिमंडल का विस्तार अब कब होना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल (वीरवार) किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त पदभार संभालेंगी। जिसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज राज्यपाल का शपथ ग्रहण है और कल मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा। हालांकि मध्यप्रदेश में कौन कौन मंत्री बनाए जाएंगे इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नहीं दी उन्होंने सिर्फ मीडिया से बातचीत करते हुए इतना ही कहा है कि कल मंत्रिमंडल शपथ ले लेगा।

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं। जिसके मुताबिक 35 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे। शिवराज सिंह सहित कुल 6 सदस्य भी कैबिनेट मैं मौजूद है। यानी 29 मंत्रियों को अब मंत्री बनाया जाना है। वही खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के 8-9 समर्थकों को मंत्रिमंडल जगह दी जाएगी।

बता दें कि इस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो समर्थक शिवराज सिंह कैबिनेट में शामिल भी हो चुके हैं। 6 में से 2 मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक ही है। इनके अलावा

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बागी एमएलए जो कि मंत्री बनना चाहते हैं।

1 प्रभुराम चौधरी
2 महेंद्र सिंह सिसौदिया
3 इमरती देवी
4 राजवर्धन सिह दत्तीगांव
5 प्रधुम्न सिह तोमर
6 विशाहूलाल साहू
7 हरदीप सिंह ढंग
8 एदल सिंह कंसाना

बाकी 2 mla अभी वर्तमान में सिंधिया समर्थित मंत्री हैं जिनका नाम है तुलसी सिलावट , गोविंद राजपूत है।

वहीं
1 भूपेंद्र सिह
2 रामपाल सिंह
3 विजय शाह
4 अरविंद भदौरिया
5 मालिनी गौड़।
6 विश्वाश सारंग
7 सुरेंद्र पटवा
8 राजेन्द्र शुक्ल
समेत दो दर्जन से अधिक एमएलए हैं जो बीजेपी से मंत्री बनना चाहते हैं। खबर है कि यह सब शिवराज सिंह समर्थक हैं।

Related Articles

Back to top button