विश्व में कोरोना से 23.41 लाख से अधिक लोगों की मौत

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली,  विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से 23.41 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 10.69 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं|


अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 69 लाख 03 हजार 452 हो गई है तथा 23 लाख 41 हजार 010 मरीजों की मौत हो चुकी है।


कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.71 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि करीब 468,203 लाख मरीजों की मौत चुकी है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा 11,067 बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 58 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 13,087 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 61 हजार 608 हो गयी है।

वहीं सक्रिय मामले 2,114 घटकर 1,41,511 रह गये। इस अवधि में 94 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 252 हो गया।


ब्राजील में कोरोना वायरस से 95.99 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 233,520 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना सं
क्रमितों की संख्या 39.83 लाख से ज्यादा हो गयी है और 114,066 लोगों की मौत हुई है।


रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 39.53 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 76,347 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरेाना संक्रमितों की संख्या 34.19 लाख के पार पहुंच गयी है और 80,295 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 63,061 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 26.55 लाख के पार हो गयी है और 92,002 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 25.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,998 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.02 लाख के ज्यादा हो गयी है तथा 63,006 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 21.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 56,507 लोगों ने जान गंवाई है।


अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.93 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 49,566 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 19.46 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 168,432 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 15.56 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 39,360 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 14.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,625 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14.79 लाख के पार पहुंच गयी और 46,869 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

यूक्रेन में 12.93 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 25,185 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 11.96 लाख के पार हो गयी है और 25,185 लोगों की मौत हो चुकी है।


इंडोनेशिया में कोरोना से 11.74 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 31,976 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,642 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.23 लाख से अधिक हो गयी है तथा 14,629 लोगों की मौत हुई है।

कनाडा में अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 8.15 लाख के पार पहुंच गयी है और 20,914 लोगों की मौत हुई है। पुर्तगाल में इस महामारी से 7.70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 14,557 लोगों की जान जा चुकी है।


चिली में कोविड-19 से 7.58 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,084 लोगों ने जान गंवाई है। रोमानिया में कोरोना से 7.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,056 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.28 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 21,472 लोगाें की मौत हो चुकी है।

इजरायल में संक्रमितों की संख्या 7.03 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 5,216 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.32 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13,134 तक पहुंच गया है।


स्वीडन में इस महामारी से 5.96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 12,188 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 5.57 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 12,128 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 5.40 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 11,296 लोगों की मौत हो चुकी है।


बंगलादेश में भी मरीजों की संख्या 5.38 लाख के पार पहुंच गयी हैं जबकि 8,229 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9,687 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.76 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 8,424 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.26 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8,071 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 4.11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 4,154 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 15,086, बोलीविया में 10,929, मिस्र में 9,751, जापान में 6,601, ग्वाटेमाला में 5,955 ,पनामा में 5,531 तथा चीन में 4,824 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button