मोदी मानहानि मामला: राहुल गांधी के समर्थक बने अखिलेश यादव

मोदी मानहानि मामले से देश में सियासत तेज़ होती नज़र आ रही है। जिसके बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है। सपा अध्यक्षा अखिलेश यादव ने ट्वीट कर राहुल गांधी को समर्थन दिया है, राहुल गांधी को समर्थन देते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की भाजपा के कार्यों के हिसाब से उनपर अनेकों मानहानि के केस लगने चाहिए, जैसे की देश की मानहानि, जनता की मानहानि, सौहार्द की मानहानि, संविधान की मानहानि , अर्थव्यवस्था की मानहानि। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की भाजपा की सरकार सभी विपक्षी दलों को फर्जी मुकदमों में फसा कर अपने राजनितिक भविष्य साध रही है। वह विपक्ष से डरते है।

आपको बता दे की मोदी मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई है, जिसके लिए उन्हें तत्कालीन बेल भी मिल गई है। अखिलेश यादव के अलावा कई अन्य विपक्षी नेता राहुल गांधी के समर्थन में सामने आए है।

Related Articles

Back to top button