शपथ ग्रहण के 24 घंटे बाद ही शिवराज सिंह ने मंत्रियों को बांटे मंत्रालय, नरोत्तम मिश्रा ग्रह और स्वास्थ्य मंत्रालय देखेंगे

कोरोनावायरस के बीच मध्य प्रदेश सरकार में कल पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जिसके बाद आज शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। जिसमें वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

बता दे कि मध्य प्रदेश सरकार पर कोरोनावायरस के बीच लगातार हमला किया जा रहा था की प्रदेश कोरोनावायरस से जूझ रहा है लेकिन राज्य के पास अब तक कोई स्वास्थ्य मंत्री ही रही है लेकिन आप बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को स्वास्थ्य विभाग भी दिया गया है।

मंत्रियों को दिए गए मंत्रालय:

1. नरोत्तम मिश्रा – गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय

2. तुलसीराम सिलावट – जल संसाधन मंत्रालय

3. कमल पटेल – कृषि मंत्रालय

4. गोविंद सिंह – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

5. मीना सिंह – आदिम जाति कल्याण मंत्रालय

Related Articles

Back to top button