मुख्यमंत्री आवास के बाहर मां बेटी ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी, अब MIM नेता हुए गिरफ्तार

लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री ऑफिस के सामने एक महिला उनकी बेटी ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। जिसके बाद अब इस मामले पर पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अमेठी में एम आई एम जिला अध्यक्ष कदीर खान, अमेठी कांग्रेस के नेता अनूप पटेल का नाम सामने आया है। यही नहीं आसमा और सुल्तान नाम के दो और लोगों का नाम भी इस मामले पर सामने आया है।

वही अब खबर है कि आसमां और कदीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमेठी जिले की एक महिला और उसकी बेटी ने शुक्रवार शाम लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन के गेट नंबर 3 के बाद आत्मदाह करने की कोशिश की थी। इसके बाद से पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई थी। दोनों को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया था और महिलाओं का आरोप है कि वह 1 महीने से पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

खबरों के मुताबिक महिला ने 9 मई 2020 को अमेठी के जामो में रहने वाले अर्जुन और तीन अन्य के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी। इस मामले पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा कि इन चारों ने दोनों मां बेटी को आत्मदाह के लिए उकसाया था पहले यह दोनों कांग्रेसका रे ले गए थे जा अनु पटेल से इनकी बात हुई थी। पुलिस ने आत्मा और कबीर खान को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश भी कर रही है।

Related Articles

Back to top button