दोहरे शतक से चूके रोहित शर्मा पर पहला मैच खेल रहे मयंक अग्रवाल में कर दी पूरी कसर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है | 317 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा | रोहित शर्मा दोहरे शतक से चूक गए और 176 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए | भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक ठोक दिया है | उन्होंने भारतीय पारी के 116वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की | 200 रन तक पहुंचने के सफर में मयंक ने 22 चौके और 5 छक्के जड़े हैं | मयंक अग्रवाल का यह पांचवां टेस्ट है, लेकिन दिलचस्प बात है कि भारतीय जमीन पर वह अपना पहला ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं | इससे पहले उन्होंने दो टेस्ट ऑस्ट्रेलिया (Australia) जबकि दो मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले हैं |

मयंक अग्रवाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर ओपनर दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर हैं | हालांकि ये और बात है कि ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी भारतीय हैं | मयंक से पहले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था |

मयंक अग्रवाल के नाम दो दोहरे शतक और एक तिहरा शतक दर्ज है | उन्होंने नवंबर 2017 में कर्नाटक के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 304 रन बनाए थे | इसके बाद उन्होंने अगस्त 2018 में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए 220 रन बनाए | और अब फिर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए दोहरा शतक जड़ दिया है |

Related Articles

Back to top button