भारत में उड़ाने हुई शुरू लेकिन कई दिल्ली के मुसाफिरों के हाथों लगी निराशा, कई उड़ाने हुई रद्द !

आज पूरे भारत में घरेलू उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक यह घरेलू उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। हालांकि दिल्ली और मुंबई के कई लोगों को विमान सेवाओं का लाभ उठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसकी वजह है उड़ानों का कैंसिल हो जाना। बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट से 82 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं मुंबई में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

बता दे कि आधी रात से ही राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर लोग पहुंचने लगे थे। हालांकि कई उड़ाने कैंसिल हो गई है। जिसके कारण मुसाफिरों को मायूस होकर घर वापस जाना पड़ा है। बहुत समय बाद लॉक डाउन 4 में उड़ाने शुरू की गई थी लेकिन बावजूद इसके कई लोगों के हाथों निराशा ही लगी है। राजधानी दिल्ली से हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर यहां तक कि मुंबई तक की फ्लाइट कैंसिल हो गई है। वहीं मुंबई में गुवाहाटी की फ्लाइट कैंसिल हो जाने से लोगों को वापस घर जाना पड़ा है।

दिल्ली से उड़ाने रद्द होने की वजह बताई जा रही है कि पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 190 टेकऑफ और 190 लैंडिंग का अनुमान जताया था लेकिन अब 118 विमान लैंडिंग और 125 टेक ऑफ करने वाले हैं। दिल्ली से 82 विमानों को रद्द कर दिया गया है। उड़ानों की संख्या कम हो जाने से कई लोगों के हाथों निराशा लगी है।

Related Articles

Back to top button