महाराष्ट्र: कोरोना के 16,476 नए संक्रमित मिले, 394 की हुई मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 16,476 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 14,00,922 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 394 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 37,056 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 11,04,426 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 394 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 43 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 98 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 34, पुणे मंडल में 87, कोल्हापुर मंडल में 44, औरंगाबाद मंडल में 17, लातूर मंडल में 28, आकोला मंडल में 15, नागपुर मंडल में 68 अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,07,620 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,972 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 16,104 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 11,04,426 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,59,006 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 27,558 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,68,064, नासिक मंडल में 1,86,419, पुणे मंडल में 3,69,779, कोल्हापुर मंडल में 94,988, औरंगाबाद मंडल में 52,824, लातूर मंडल में 57,122, आकोला मंडल में 42,431, नागपुर मंडल में 1,09,681 और अन्य राज्यों के 1,614 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button