शशि कपूर के बेटे करन कपूर को जानते हैं आप? एक नामी फोटोग्राफर की दिलचस्प दास्तां

कपूर खानदान ने बॉलीवुड को कई बड़े सितारे दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, रणबीर कपूर से लेकर करीना कपूर और करिश्मा कपूर जैसे सभी कपूर एक्टर्स बॉलीवुड के सितारे माने जाते रहे हैं। यानी सभी पीढ़ियों की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा है। लेकिन कपूर खानदान के ही ऐसे बच्चे भी हैं, जिन्हे लोगों ने अभिनय के क्षेत्र में नहीं अपनाया। और अब वे दुनिया भर में नाम कमा रहे हैं। वो हैं- शशि कपूर के बेटे करन कपूर।

शशि कपूर ने 1958 में जेनिफर केंडल से विवाह किया था। इस युगल के तीन बच्चे हुए – कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। बड़े होने पर देशभर के चहेते शशि कपूर के बेटे करण कपूर ने भी एक्टिंग में हाथ आज़माया। लेकिन लोगों ने उन्हें नहीं स्वीकारा। करण कपूर ने श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुनून’ से डेब्यू किया। लेकिन उनकी फिल्म को दर्शकों से कुछ ख़ास सराहना नहीं मिली। हालाँकि सुपरस्टार पिता के दम पर उन्हें कई फिल्में मिली। इसके बाद, फिल्म ‘सल्तनत’ के साथ करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन इस फिल्म को भी लोगों से प्यार नहीं मिला। सो ये फिल्म भी सुपर फ्लॉप रही।

बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद करण कपूर ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और खुद को तलाशा। उन्होंने अपनी प्रतिभा पहचानी और एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर के तौर पर लोगों के सामने आए। इसके बाद करण कपूर इस क़दर आगे बढ़ते गए जैसे वे फोटोग्राफी के लिए ही बने थे। उन्होंने न केवल देश में, बल्कि दुनिया भर में नाम कमाया। वर्तमान में भी उनकी गिनती दुनिया भर के चंद नामी फोटोग्राफर्स में होती है। उनकी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवार्ड् 2009 में करण कपूर को उनकी एक तस्वीर ‘द ओल्ड कपल’ के लिए लाइफस्टाइल श्रेणी में पुरस्कार दिया गया था।

जहाँ एक तरफ आज बॉलीवुड में नेपोटिज्म हावी है, वहीं शशि कपूर ने उस समय अपने बच्चों को दूसरा पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने बच्चों के लिए रास्ता बनाने की जगह, उन्हें खुद रास्ता तय कर चलने की सीख दी। हालाँकि करण कपूर लुक्स में किसी भी कपूर से कम नहीं थे, लेकिन बाकी कपूर एक्टर्स की तरह उन्हें एक्टिंग में लोगों में प्यार नहीं मिल सका। जिसके बाद उन्होंने अपनी राह चुनी और आगे बढे। 58 वर्षीय करण कपूर की शादी इंग्लिश मॉडल लोर्ना तरलिंग से हुई थी। करण कपूर के 2 बच्चे हैं – आलिया कपूर और जैक कपूर।

वहीँ, शशि कपूर के ज्येष्ठ बेटे कुणाल कपूर ने भी बॉलीवुड में एक्टिंग से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने भी एक्टिंग छोड़ दी थी। वर्तमान में कुणाल कपूर भारत की लीडिंग एड कंपनी एडफिल्म्स वलास चलाते हैं। कुणाल कपूर की बहिन और शशि कपूर की बेटी संजना कपूर जूनून फाउंडेशन नामक संस्था और पृथ्वी थिएटर चलाती है। इसके ज़रिये संजना देश भर में कला और संस्कृति को प्रमोट करती हैं।

Related Articles

Back to top button