कंगना का संजय राउत को तीखा जवाब ! कहा 9 सितंबर को आऊंगी मुंबई, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत के बाद के मामले के बाद लगाता है खुलकर अपनी बात जनता के सामने रख रही हैं। जिसके बाद से ही उनको पसंद ना करने वाले लोग भी उनके खिलाफ कई बात कह रहे हैं। ऐसे में संजय रावत ने भी कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसका जवाब अब कंगना ने भी दे दिया है। बता दें कि कंगना रनौत नई मुंबई की पीओके से तुलना तक कर दी थी। जिस पर उन्हें खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी है। ऐसे में अब कंगना रनौत ने कहां है कि वह मुंबई आने वाली है।

कंगना रनौत ने कहा है कि 9 सितंबर को वह मुंबई आएंगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वह उन्हें रोक ले। कंगना रनौत का ट्वीट कुछ इस प्रकार है :

मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मुंबई ना आऊं, अब मैंने फैसला लिया है कि मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं जिस समय मुंबई पहुंच जाऊंगी वो टाइम भी सभी के साथ जरूर शेयर करुंगी। किसी के बात में हिम्मत है तो रोक ले।

इसके बाद कंगना रनौत का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह कंगना रनौत ने सीधे तौर पर संजय रावत पर निशाना साधा है। संजय राउत ने पहले कहा था कि अगर करना को मुंबई शहर और यहां की पुलिस से इतनी तकलीफ है तो वह यहां ना आए। इसके बाद अब कंगना रनौत ने भी इस पर अपना बयान दे दिया है।

Related Articles

Back to top button