लॉकडाउन पर राहुल गांधी में समझदारी कम है, उनका अध्ययन सीमित है ! बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

आज मोदी सरकार 2.0 को 1 साल पूरा हो चुका है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से बातचीत की और देश को संबोधित भी किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में भी जेपी नड्डा ने कई बातें कहीं हैं। लेकिन इस दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को कंफ्यूजन में रहने वाला बता दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कोरोना वायरस जैसे मुद्दों पर समझदारी कम है।

दरअसल बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज देश के लोगों को और मीडिया कर्मियों को संबोधित किया तो इस दौरान एक मीडिया कर्मी ने जेपी नड्डा से पूछा कि राहुल गांधी लगातार कह रहे हैं कि लॉक डाउन फेल हो गया मजदूरों का बार-बार प्रवासी मजदूर भटक रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने पूछा कि ऐसा कांग्रेस इल्जाम क्यों लगाती है और प्लान बी क्या है पूछती है?

इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की गहराई से इन सब चीजों पर समझदारी कम है। वह इन विषयों को समझ नहीं पाते हैं। इस कारण से वह इस तरीके के स्टेटमेंट देते रहते हैं जो खुद कंफ्यूजन में है। वे कभी कहते हैं लॉकडाउन जल्दी लगा दिया। कभी कहते हैं लॉकडाउन क्यों नहीं उठा रहे हैं ! अगर केस बढ़ रहे हैं तो क्यों उठा रहे हैं !

यह स्टेटमेंट सिर्फ राजनीति के लिए दी गई है। वह राजनीतिकरण से प्रेरित होकर इस तरह की बयानबाजी करते हैं। जानकारियां उनकी सीमित है, उनका अध्ययन भी सीमित है। और इस दृष्टि से कोरोना के बारे में जो समझदारी बननी चाहिए वह उनकी बन नहीं पा रही है उनकी दिक्कत है। अगर उनको कुछ बोलना है तो वह बोलते हैं। देश की जनता जानती है अच्छे से जानती है कि मोदी जी के द्वारा उठाए गए प्रयासों का क्या अंतर हुआ है। लोक डांस सही समय पर लगने के कारण आज भारत की तस्वीर क्या है यह सबके सामने है। समय पर सही निर्णय लेने पर देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी में पॉलिटिक्स करने की आदत है इसलिए वे इस तरह की बातचीत करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button