जोधपुर निगम दक्षिण: चुनाव प्रचार शुक्रवार तक, 1 नवंबर को होगा मतदान

जोधपुर। नगर निगम जोधपुर दक्षिण के लिए शुक्रवार की शाम तक चुनाव प्रचार थम जायेगा। यहां 1 नवंबर को मतदान होगा।

आज सुबह से ही गली मोहल्लों में चुनाव प्रचार जोरों पर रहा। भोंपू और ढोल थाली की गूंज सुनाई दे रही है। प्रत्याशियों को जनसंपर्क भी तेजी से चल रहा है। चुनावी कार्यालयों पर बेजा रंगत देखने को मिल रही है। शुक्रवार को प्रचार थम जाने के बाद उम्मीदवार डोर टू डोर संपर्क कर सकेंगे। भोंपू और ढोल थाली व नारों का शोर थम जायेगा। एक नवंबर को मतदान सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक करवाया जाएगा।
नगर निगम दक्षिण में 80 वार्ड है। जिनमे पुरुष मतदाता 1,75,701, महिला मतदाता 1,63,832 व ट्रांसजेंडर 04 है। यहां कुल मतदाता 3,39,537 है।

Related Articles

Back to top button