जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना, विश्वविद्यालय से 17 मई तक रहेगा बंद

भारत में कोरोनावायरस के मामले 37000 से भी ज्यादा हो चुके हैं। हर दिन कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। भारत सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। बावजूद इसके कोरोनावायरस बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते भारत सरकार ने देश में लॉक डाउन 3 लागू किया है। यह लॉक डाउन 17 मई तक रहेगा। ऐसे में अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी एक अधिसूचना जारी की है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि विश्वविद्यालय 17 मई 2020 तक बंद रहेगा। बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा दी गई गाइडलाइंस में साफ किया गया है कि देश में 17 मई तक लॉक डाउन रहेगा। इसमें सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि इस बार के लॉक डाउन में गृह मंत्रालय ने कुछ रियायतें भी दी है। पूरे भारत को तीन जोन में बांटा गया है रेड जोन ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन। रेड जोन में बांटे गए इलाकों में प्रशासन सख्त रहेगा। ग्रीन जोन में कुछ रियायतें दी गई है।

Related Articles

Back to top button