झारखंड में जेएमएम कांग्रेस गठबंधन की बड़ी जीत, 25 पर सिमटी बीजेपी

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। झारखंड में गठबंधन की बड़ी जीत हुई हैं। झारखंड में जेएमएम एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी कि बदौलत जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन को बहुमत से भी ज्यादा सीटें मिल गई है।
वहीं बीजेपी का 65 पार का नारा फेल साबित हुआ। चुनाव से पहले बीजेपी ने झारखंड में 65 पार का नारा दिया था। लेकिन बीजेपी 25 पर ही सिमट कर रह गई।

अब झारखंड में गठबंधन की सरकार बनेगी। इसी के साथ झारखंड में हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।
अगर बात करे जेएमएम की तो उन्होंने अकेले 30 सीटों पर जीत दर्ज की है , कांग्रेस ने 16 सीटों पर और आरजेडी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की। इसी के साथ गठबंधन 47 सीटों से जीत गया है।

पीएम मोदी , सीएम केजरीवाल सहित कई नेताओं ने हेमंत सोरेन को इस जीत की बधाई दी है। वहीं रघुबर दास ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। रघुबर दास को भी अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हेमंत सोरेन अपनी दोनों ही सीटों से जीत गए हैं।

 

झारखंड चुनाव के नतीजे

 

जेएमएम-कांग्रेस      जेएमएम-कांग्रेस – 47

 

 

बीजेपी- 25

 

 

आजसू – 02

 

 

जेवीएम- 03

 

 

अन्य- 04

Related Articles

Back to top button