पाकिस्तानियों को लिए भारतीय नौसेना बनी रक्षक

भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों को हराकर 23 पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल को बचा लिया। 28 मार्च शाम को ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को समुद्री डाकुओं ने हमला कर दिया। यह घटना अदन की खाड़ी के पास हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने ईरानी जहाज बचाने के लिए 12 घंटे की कड़ी कार्रवाई चली और डाकुओं पर विजय पाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को बचा लिया।

इससे पहले भी भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री डाकुओं से बचाया था। हुतियों के हमले के बीच सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने मालवाहक जहाजों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। इस रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमेधा ने अंजाम दिया और इसमें गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट आईएनएस त्रिशूल ने उसकी मदद की। भारत के अरब सागर में इस लगातार चलाए जा रहे इस तरह के अभियान से चीन और पाकिस्‍तान दोनों ही टेंशन में हैं क्योंकि दोनों देशों का लगता है कि भारत समुद्री रास्तों पर अपनी पकड़ मज़बत कर रहा है।

इससे पहले भी भारत के मर्कोस कमांडो ने पैराशूट से कूदकर बड़ी संख्‍या में सोमालियाई लुटेरों को हिरासत में लिया था।

 

Related Articles

Back to top button