भारतीय किसान यूनियन बेदी ने कोलकी टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

सहारनपुर – भारतीय किसान यूनियन बेदी के सभी पदाधिकारी वह कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी के नेतृत्व में कोलकी कला स्थित टोल प्लाजा पर ग्रामीणों के हो रहे शोषण को लेकर पहुंचे तथा टोल प्लाजा को बंद कर प्रदर्शन किया जिसमें भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने बताया की कोलकी कला पर जो ये टोल प्लाजा लगा हुआ है यह अवैध है टोल प्लाजा पर ग्राम वासियों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।

ये भी पढ़ें-स्मृति उपवन का भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत नें फीता काटकर किया उद्घाटन

ग्राम वासियों को प्रताड़ित किया जाता है जो कि प्रशासन ने भी ग्राम वासियों को निकलने की इजाजत दी हुई है उसके बाद भी ग्राम वासियों को डराया जाता है और वहां से निकलने नहीं दिया जाता है जिसमें की टोल प्लाजा के बराबर से एक रास्ता बनाया जाना था जो कि लखनऊ से भी पास हो चुका था उसके बावजूद भी बराबर से रास्ता नहीं बनाया गया इन सभी मुद्दों को लेकर हम आज समस्त ग्राम वासियों के साथ मिलकर यहां इकट्ठा हुए हैं और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button