सेना को मजबूत बनाने वाली टेक्नोलॉजी:इजराइल ने बनाया दीवार के पार देखने वाला डिवाइस,

50 मीटर दूर छुपे दुश्मन को ढूंढ निकालेगा

इजराइल ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जो दीवार के पीछे छुपे दुश्मन का पता लगा लेगा। इस डिवाइस को पहली बार अगले हफ्ते पेरिस में होने वाले मिलिट्री एक्सपो में रखा जाएगा।

इस डिवाइस का नाम Xaver™ LR40 (XLR40) है। ये 50 मीटर (लगभग 164 फीट) दूर से दीवार के पीछे छुपे लोगों का पता लगा सकता है। XLR40 वजन में भी हल्का है। जो रियल टाइम में दीवार के पीछे छुपे दुश्मन की उपस्थिति और उनकी संख्या के बारे में सटीक जानकारी देगा।

दिल की धड़कन को भी ट्रैक करेगा
इस टेक्नोलॉजी को SK ग्रुप के कैमरो टेक ने डेवलप किया है। ये टेक्नोलॉजी आपके दिल की धड़कन पर आधारित UWB (अल्ट्रा- वाइड बैंड) को ट्रैक करके दीवार के पीछे छुपे दुश्मन की पहचान कर लेती है। अल्ट्रा वाइड बैंड रेडियो टेक्नोलॉजी है, जो बहुत कम ऊर्जा में भी स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकती है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में काम आएगी टेक्नोलॉजी
XLR40 की मदद से सैनिक 50 मीटर दूर से ही दीवार के पीछे छुपे दुश्मन के बारे में पता लगा लेंगे। खास तौर से यह टेक्नोलॉजी गुप्त सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू ऑपरेशन में काम आएगी।

साल में दो बार होने वाला होम लैंड सिक्योरिटी और सेफ्टी एक्सपो पेरिस में 19 से 22 अक्टूबर के बीच होगा। इसी एक्सपो में कंपनी अपना नया सिस्टम पेश करेगी।

एक्सपो में 55 देशों के 1,000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे
एक्सपो में 55 देशों के 1,000 से ज्यादा लोग भाग लेंगे, जिसमें इजराइली डिफेंस फर्म एल्बिट सिस्टम्स और राफेल शामिल हैं। वैसे आयोजन में आमतौर पर दुनिया भर से 30,000 से ज्यादा लोगों शामिल होते हैं।

कैमरो के CEO अमीर बेरी ने बताया कि हमें पहली बार XLR40 सिस्टम पेश करने पर गर्व है। इसे डिफेंस के साथ- साथ व्हीकल के अंदर रखा जा सकता है जो जल्दी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। साथ ही खुफिया सर्च ऑपरेशन में किसी टारगेट लोकेशन को ध्यान में रखते हुए अपार्टमैंट की छत पर रखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button