महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर CAA,NRC के खिलाफ आज राजघाट पर बनेगी मानव श्रृंखला

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं बीजेपी इस कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान चला रही हैं। जिसमें बीजेपी नेता घर घर जाकर लोगों को इस कानून के बारे में बता रहे है। ऐसे में विपक्ष भी लगातार विरोध कर रहा है। वहीं आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर दिल्ली में इस कानून के विरोध में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। ये शृंखला राजघाट पर बनाई जाएगी।

इसके साथ रहे जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च भी निकाला जाएगा जिसे दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। बावजूद इसके आज यह मार्च निकला जाएगा। खबरों के अनुसार जन एकता जन अधिकार आंदोलन की अगुवाई में करीब 109 संगठन शांति वन से राजघाट तक मार्च निकालेंगे। हनुमान मंदिर, लाल किला और मस्जिद होते हुए यह मार्च निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button