टेरर फंडिंग का दोषी पाया गया हाफ़िज़ सईद, पाकिस्तान की अदालत का फैसला

मुंबई अटैक की ज़िम्मेदारी लेने वाला आतंकवादी हाफिज सईद को टेरर फंडिंग मामले में पाकिस्तान की एक आतंकवाद- निरोधी अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया है | पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने 17 जुलाई को सईद के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में ‘टेरर फंडिंग’ के आरोप में 23 एफआईआर दर्ज की और जमात-उद-दावा प्रमुख को गिरफ्तार किया | वह कोट लखपत जेल में बंद है |

अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव में पाकिस्तानी अधिकारियों ने आतंकी फंडिंग के लिए धन जुटाने के लिए लश्कर, JuD और उसकी चैरिटी विंग फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन (FIF) के मामलों की जांच शुरू की है | माना जा रहा है कि सईद के नेतृत्व वाली JuD को LeT के लिए सबसे आगे का संगठन माना जाता है, जो 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे |

Related Articles

Back to top button