तमिलनाडु: हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हुआ निधन

हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने आज ली अंतिम साँस

लखनऊ: तमिलनाडू के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोगों में एक मात्र जिंदा बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज हफ्तेभर बाद निधन हो गया। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत मंगलवार को बेहद नाजुक थी। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। कैप्टन वरुण सिंह देवरिया के रहने वाले थे।

नीलगिरी में हुई हेलिकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। वरुण सिंह अकेले जिंदा बचे थे, लेकिन उनकी हालत भी काफी गंभीर थी। उनका इलाज बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में चल रहा था।

बेंगलुरु कमांड अस्पताल में चल रहा था इलाज

ग्रुप कैप्टन की हालत नाजुक होने की वजह से वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले गुरुवार को ग्रुप कैप्टन सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में ट्रांसफर किया गया था।

इंडियन एयरफोर्स ने जताया दुख

इंडियन एयरफोर्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया हैं। 8 दिसंबर 2021 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं आज उनकी मौत से एक बार फिर सभी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जताया शोक

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना मिलने पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया हैं। पीएम ने ट्वीट किया, ‘ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता के साथ देश की सेवा की है। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।’

Related Articles

Back to top button