गहलोत ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर,  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनायें दीं।

गहलोत ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। वे अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

ये भी पढ़ें-राज्यसभा में तीन सदस्यों ने शपथ ली

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर  गहलोत ने लोगों का महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button