बीजेपी के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का हुआ निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार और बीजेपी के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थे और 63 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

6 जनवरी को अश्विनी कुमार चोपड़ा की हालत गंभीर हो गई थी जिसके बाद अश्विनी कुमार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली है।

अश्विनी कुमार चोपड़ा की मृत्यु के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि “पंजाब केसरी के प्रधान सम्पादक एवं पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन से मुझे अत्यंत दुख पहुँचा है। वे एक निर्भीक पत्रकार थे जो बड़ी बेबाक़ी से विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रहित और समाज हित में अपनी बात रखते थे। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। ओम् शांति! “

Related Articles

Back to top button