मध्य प्रदेश और राजस्थान के समेत 19 राज्यों में कोहरा

दिल्ली में 21 ट्रेन लेट श्रीनगर की डल झील पर बर्फ की परत – 5 डिग्री पहुंचा पारा

 

नए साल के पहले दिन ही मध्य प्रदेश, राजस्थान ,पंजाब और दिल्ली के समेत देश के अन्य 19 राज्यों में कोहरा देखने को मिल रहा है उत्तर भारत के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई | विजिबिलिटी कम होने के कारण 21 ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं चल सकी|

दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर में भी भारी बर्फबारी देखने को मिली है श्रीनगर में पारा माइनस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है डल झील पर भी कुछ हल्की बर्फ की परत देखने को मिल रही है|

और वहीं पंजाब के कई जिलों में तापमान 6⁰ – 9⁰ सेल्सियस के बीच पहुंच गया है |घने कोहरे के कारण पंजाब सरकार ने स्कूलों का टाइम बदल दिया है अब स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक ही लगेगा यह नियम 14 जनवरी तक लागू रहेगा |

भारत की राजधानी दिल्ली में सर्दी से राहत देखने को मिली है दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है|

 

आगे कैसा रहेगा मौसम?

प्राइवेट वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश के हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है| उधर, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन तक बहुत घणा कोर होने की संभावना बताई गई है|

Related Articles

Back to top button