पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पर गोलीबारी, JDU समर्थकों पर फायरिंग का आरोप।

नालंदा: सिलाव थाना इलाके के धरहरा गांव में रविवार (3 सितंबर) की रात पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू सिंह को बदमाशों ने घर से बुलाकर सीने में गोली मार दी।

गोली लगने की सूचना के बाद इलाके और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पैतृक गांव मुस्तफापुर में अस्थावां विधानसभा की बैठक हुई थी। इसमें आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू सिंह ने हिस्सा लिया था।बैठक में हिस्सा लेने के बाद पिंटू सिंह अपने गांव धरहरा लौट आया था। इसके बाद पिंटू सिंह को उसके घर के पास में ही गोली मारी गई है।

इस घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया।कहा कि नालंदा में मेरी बढ़ती शाख को देखकर जेडीयू पूरी तरह से घबरा चुकी है। यही कारण है कि हमारे रिश्तेदार को गोली मारी गई है।आरसीपी सिंह ने कहा के नीतीश कुमार की औकात राजनीतिक रूप से लड़ने की नहीं रही है, इसलिए जेडीयू के द्वारा हमारे रिश्तेदारों को निशाना बनाया जा रहा है।

जेडीयू नेता ने आरसीपी सिंह को बर्बाद करने की भी बात कही है और अगला टारगेट उन्हीं को बताया है।

Related Articles

Back to top button