पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर गोदाम में लगी आग

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह चार बजकर सात मिनट पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली और चार घंटे बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग पर काबू पा लिया गया।

बुधवार सुबह गांधी नगर इलाके में प्लाई बोर्ड से भरे गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह चार बजकर सात मिनट पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 21 गाड़ियों को तैनात किया गया। सुबह 8:30 बजे चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े कपड़ा बाजार गांधी नगर में पिछले कुछ वर्षों में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं, खासकर गर्मियों में।

पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई। दो पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में ज्यादातर फैक्टरी के कर्मचारी हैं और उनका दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button