ओडिशा के पुरी में बाहर से आने वाले हर यात्री पर लगी रोक, ओड़िशा में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मामला

कोरोनावायरस से भारत में अब तक कुल 114 लोग संक्रमित हो गए है। ऐसे में भारत के कई राज्यो में इस घातक वायरस के कारण महामारी घोषित कर दी है। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यो में 31 मार्च तक सभी विद्यालयों और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। ऐसे में ओडिशा के पूरी में अब किसी भी बाहर के लोगो के जाने की इजाजत नहीं है।

बता दें कि ओडिशा में भी कोरोनावायरस संक्रमित एक व्यक्ति में लक्षण पाए गए है। जिसके चलते राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

दरअसल भारत में तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस के कारण सभी राज्यो कि सरकारी बड़े बड़े फैसला के रही हैं। सभी एयरपोर्ट्स पर पहले से ही स्क्रीनिंग कि जा रही हैं। वहीं इटली से आने वाले लोगों में भी इस घातक वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं दिल्ली से गए एक युवक में ओडिशा जाते ही कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए है। बताया जा रहा है कि युवक इटली से भारत आया है और जब वह ओडिशा पहुंचा तो उसमे कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए हैं।

वहीं कोरोना वायरस के फैलने की वजह से पुरी में बाहर से आने वाले हर यात्री पर रोक लगा दी गई है। RTO पुरी संबित कुमार रॉय ने इस दौरान कहा कि जितने भी बाहर से लोग आ रहे हैं हम उन्हें समझा रहे हैं कि वो यहां से वापिस चले जाएं। यहां पुलिस बल और ITBP मौजूद है। हेल्थ चेक अप के लिए डॉक्टर भी हैं।

Related Articles

Back to top button