मध्य प्रदेश के लोगों का बकाया बिजली का बिल हुआ माफ, NEET-JEE परीक्षाएं होंगी तय समय पर : CM शिवराज

कोरोनावायरस महामारी के बीच अब मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणाएं की हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सुबह के लोगों को अब बिजली का बिल नहीं देना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के लोगों को कहा है कि जो बकाया बिजली का बिल है वह माफ हो चुका है। यानी अब जिन लोगों का बिजली का बिल बकाया था वह माफ कर दिया गया है।

कोरोनावायरस महामारी के कारण बहुत से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बहुत सारे लोगों की नौकरियां भी गई है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। जिसके बाद आज शिवराज सिंह चौहान सरकार नहीं है बड़ा फैसला लेते हुए लोगों का बकाया बिजली का बिल माफ करने का ऐलान कर दिया है।

हालांकि इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब लोगों को आने वाले समय में एक माह का ही बिजली बिल भरना होगा। वहीं NEET और JEE को लेकर उन्होंने कहा कि ये दोनों ही परीक्षाएं तय समय पर होंगी। उन्होंने कहा कि ये बच्चों के भविष्य का सवाल है और इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इन परीक्षाओं को लेकर पूरे देश भर में बवाल चल रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य विपक्षी दल लगातार इन परीक्षाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी इन परीक्षाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है और आज सोनिया गांधी के साथ 7 राज्यों के मुख्यमंत्री की बैठक में इन परीक्षाओं को टालने की बात की गई। इसी के साथ 6 राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर पुनर्विचार याचिका भी दायर कर दी है। इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button