6 महीने बाद BJP सांसद पर एक ही मामले में 5 थानों में क्यों कराई FIR?

चुनाव आयोग का देवघर DC को शो-कॉज

देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव आयोग ने शो-कॉज किया है। उन्हें यह शो-कॉज निशिकांत दुबे पर एक ही दिन में 5 थानों में FIR दर्ज कराने के मामले में किया है। आयोग ने DC से पूछा है कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में गोड्‌डा सांसद पर 6 महीने की देरी से क्यों FIR दर्ज कराई गई है?

आयोग ने DC से कारण बताने के लिए कहा है कि आखिर मौखिक तौर BDO से केस दर्ज कराने के लिए किस आधार पर कहा गया? जहां आचार संहिता लागू नहीं था उस क्षेत्र के थानों में भी केस क्यों दर्ज कराया गया? FIR करने से पहले आयोग को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई?

क्या है पूरा मामला
बता दें, DC के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने के लिए गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे पर 26 अक्टूबर को दे‌वघर जिले के 5 अलग-अलग थानों में 5 केस दर्ज किए गए थे। दरअसल, मधुपुर विधानसभा उप-चुनाव के दाैरान सांसद ने DC की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई पोस्ट किए थे। उन्हीं काे आधार बनाते हुए नगर थाना, देवीपुर थाना, बुढैई थाना, मधुपुर थाना और चितरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया
आयोग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। झारखंड के मुख्य निवार्ची पदाधिकारी को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने DC से 7 दिन के भीतर जवाब पूछने के लिए कहा है। इतना ही नहीं 10 दिन के भीतर राज्य के मुख्य निवाची पदाधिकारी को भी यह जवाब सबमिट करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button