तुर्कमान गेट पर CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश में लगातार नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गुरुवार को भी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के तहत लोगों की मांग है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी वापस ले।

वहीं दिल्ली पुलिस ने इस पर बड़ी कार्रवाई की है। जब दिल्ली पुलिस को लगने लगा कि यह मामला बड़ा होता जा रहा है दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि तुर्कमान गेट के पास प्रदर्शनकारियों की वजह से ट्रैफिक जाम लगने लग गया था और वहां मौजूद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दिल्ली पुलिस को उकसाया भी जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर दिया।

वहीं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक इस कानून का विरोध अब तक किया जा रहा है जबकि 10 जनवरी से यह कानून पूरे देश भर में लागू हो चुका है। वही एनआरसी अभी सिर्फ असम में ही लागू हुई है।

Related Articles

Back to top button