प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पतालों को चेतावनी देने के बाद, दिल्ली सरकार ने सर गंगा राम अस्पताल पर दर्ज कराई FIR

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के अस्पतालों को चेतावनी दी थी कि जो कोरोनावायरस के मरीजों के लिए बनाए गए बेड हैं उनकी कालाबाजारी ना की जाए। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों पर निशाना साधा था। वहीं अब गंगाराम अस्पताल के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। दिल्ली सरकार ने खुद सर गंगाराम अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

दिल्ली सरकार नहीं है FIR महामारी रोग अधिकतर सर गंगा राम अस्पताल पर दर्ज करने का आदेश दिया है। गंगाराम अस्पताल पर कोरोनावायरस की टेस्टिंग नियमों के उल्लंघन के चलते FIR दर्ज की गई है। बता दें कि आईपीसी की धारा 188 के तहत गंगाराम अस्पताल पर यह FIR की गई है। इस FIR में कहा गया है कि अस्पतालों को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना और केवल rt-pcr ऐप के माध्यम से सैंपल एकत्र करना अनिवार्य था। जिसमें से गंगा राम अस्पताल में सैंपल एकत्र करने के लिए rt-pcr का उपयोग नहीं किया। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने सर गंगा राम अस्पताल पर FIR दर्ज करवा दी।

बता देंगे पिछले कई दिनों से दिल्ली के अस्पतालों को लेकर कई खबरें सामने आ रही थी। बहुत से मरीजों को इलाज करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पतालों पर कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का इलाज ना करने के और लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए। कई लोगों को कोरोनावायरस टेस्टिंग के लिए जूझना पड़ा। ऐसे भी केस आए हैं जहां लोगो को अस्पतालों में बेड होने के बावजूद भी मना किया गया। ऐसे में आज अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा था की कोई भी शख्स इलाज के लिए आता है तो उसका इलाज करना होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी अस्पतालों को चेतावनी दी थी। लेकिन अब सर गंगा राम अस्पताल पर मामला ज्यादा बिगड़ जाने के बाद दिल्ली सरकार ने एफआइआर दर्ज करवाई है।

Related Articles

Back to top button