विश्व में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 11 करोड़ के करीब

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नयी दिल्ली,  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दुनिया भर में संक्रमितों का आंकड़ा 11 करोड़ के करीब पहुंच चुका है वहीं अब तक 24 लाख से अधिक लोग काल का ग्रास बन चुके हैं।


अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 95 लाख 13 हजार 903 हो गयी है तथा 24.19 लाख मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
वैश्विक महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में कोरोना से उथल-पुथल जारी है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 77 लाख 56 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 4.88 लाख लोगों की जान चली गयी है।


भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ नौ लाख 37 हजार से अधिक हो गया है, हालांकि यहां कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या भी 1.06 करोड़ से ज्यादा हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर 1.55 लाख से अधिक हो गया है।


ब्राजील में कोरोना वायरस से अब तक 99.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2.40 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40.70 लाख से अधिक हो गई है और 1.18 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रूस में कोरोना से 40.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 79,659 लोगों की मौत हो चुकी है।


फ्रांस में 35.48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 82,961 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 30.96 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 65,979 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 27.39 लाख से अधिक हो गई है और 94,171 लोगों की मौत हो चुकी है।


तुर्की में कोरोना से अब तक 26.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 27,652 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 23.52 लाख से अधिक हो गई है और 66,198 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,949 लोगों ने जान गंवाई है।


अर्जेंटीना में कोरोना से से 20.33 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 50,432 लोगों की जान जा चुकी है।
मेक्सिको में कोरोना से 20.04 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1.75 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के कुल मामले 15.96 लाख के पार पहुंच गये हैं और 41,028 लोगों की मौत हो गई है।


ईरान में कोरोना महामारी से अब तक 15.34 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 59,117 लोग जान गंवा चुके हैं।


दक्षिण अफ्रीका में कोरोना प्रभावितों की संख्या 14.94 लाख के पार पहुंच गयी है और 48,313 लोग जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन में 13.22 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं, जबकि 25,862 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 12.44 लाख से अधिक हो गयी है और 44,056 लोगों की मौत हो चुकी है।


इंडोनेशिया में कोरोना से 12.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 33,596 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से 10.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 18,430 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड में कोरोना प्रभावितों की संख्या 10.49 लाख के पार पहुंच गयी है और 15,050 लोगों की मौत हुई है।


कोरोना महामारी से अब तक बेल्जियम में 21,750 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि कनाडा में 21,395, चिली में 19,644 , रोमानिया में 19,526 , पुर्तगाल में 15,522 , इक्वाडोर में 15,392 , हंगरी में 13,837, इराक में 13,192 , स्वीडन में 12,487 , पाकिस्तान में 12,436 , फिलीपींस में 11,524 , बोलीविया में 11,274, मिस्र में 10,101, स्विट्जरलैंड में 9817 , मोरक्को में 8504 , बंगलादेश में 8298 , ऑस्ट्रिया में 8260 , जापान में 7139 , सऊदी अरब में 6441, पनामा में 5655 , इजरायल में 5441 , चीन में 4831 और सर्बिया में 4261 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button