बीजेपी के आदेश पर संजय झा ने किया ट्वीट, फेसबुक केस से ध्यान हटाने की साजिश : कांग्रेस का बयान

कांग्रेस से निकाले गए संजय झा के बयान पर कांग्रेस आलाकमान ने अब प्रतिक्रिया दे दी है। आलाकमान ने कहा है कि ऐसी कोई छुट्टी नहीं है और ना ही ऐसी कोई चिट्ठी मिली है। संजय झा कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं है और वे फेसबुक बीजेपी लिंक केस से पर्दा हटाने के लिए भाजपा के दिशा निर्देश पर ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले संजय झा ने कहा था करीब 100 कांग्रेस नेता राज्य की स्थिति से व्यथित है। इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें राजनीतिक नेतृत्व बदलाव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में पारदर्शी चुनाव की मांग की गई है।

कुछ दिन पहले संजय झा ने ट्वीट के जरिए सुझाव दिया था कि राजस्थान में सचिन पायलट को सीएम बना देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि 3 बार सीएम रह चुके अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ऐसे राज्यों की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए जहां कांग्रेस कमजोर है। साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए।

बता दें कि पायलट को सीएम बनाने के सुझाव के बाद संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के लिए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस बात पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पत्र जारी कर दिया था इससे पहले जून में उन को एआईसीसी प्रवक्ता के पद से भी हटा दिया गया।

Related Articles

Back to top button