दिल्ली हिंसा में जिनके घर जले उन्हें दिया जाएगा 25-25 हजार कैश, केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया मुआवजे एलान

दिल्ली हिंसा में अब तक 48 लोगो की जान जा चुकी है। इस हिंसा से उत्तरी पूर्वी दिल्ली में भारी भरकम नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर जला दिए गए हैं वही इलाकों में आगजनी से हालात बद से बदतर हो चुके हैं। दिल्ली की इस हिंसा से दिल्ली को काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भी मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जिनके घर जले हैं उन्हें 25 – 25 हजार कैसे दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भी दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को मुआवजा देने की बात कही थी। वही अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में मारे गए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल के परिवार वालों को एक करोड़ की राशि देने की बात कही थी।

वहीं अब दिल्ली हिंसा के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भी मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिनके घर जले हैं उन्हें 25-25 हजार कैश दिया जाएगा। ये रकम शनिवार दोपहर से दी जाएगी। वहीं, जिसको भी मदद चाहिए वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम से संपर्क कर सकता है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। खाना बांटना शुरू हो गया है। जिनके घर बुरी तरह से जल गए हैं उनके लिए रैन बसेरे बसाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button