कार सवारों ने महिला को जबरन किया निर्वस्त्र

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में महिला विकास और महिला सुरक्षा के दावे करने वाली योगी सरकार लगातार असफल होती जा रही है। योगी सरकार की नाक के नीचे ही यूपी की राजधानी लखनऊ में सामूहिक दुराचार की घटना हुई है।पुलिस प्रशासन की स्थिति बिल्कुल चरमरा गई है मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है जहां कार सवार दो आरोपियों ने एक विवाहिता के साथ चलती कार में छेड़छाड़ की विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। चलती कार में से सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस अधिकारी के अनुसार कि महिला की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसकी शादी पश्चिम बंगाल के रिंकू से हुई है। वर्तमान में वह नाका के पंडरीबा में रहती है। वह किसी काम से कैसरबाग के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
महिला ने पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button