देश में 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे है उपचुनाव , जाने क्या किस सीट पर है किसकी दावेदारी!

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है। जहां बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव हैं, तो वहीं महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व) सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट, तेलंगाना की मुनुगोड़ो सीट, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर उपचुनाव हैं।

वोटिंग में गोला गोकर्णनाथ काफी आगे

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि गोला गोकर्णनाथ में एक बजे तक 33.58 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। इस उपचुनाव में 3.90 लाख से ज्यादा मतदाता कुल सात प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

 

तेलंगाना: मुनूगोड़े में 11 बजे तक 25 फीसदी वोट पड़े

तेलंगाना के मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 11 बजे तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने एक-दो जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी को ठीक किया। कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंथी ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत खबर फैलाई जा रही है। उधर आदमपुर में 11 बजे तक 22.51 फीसदी मतदान हुआ।

 

 

हरियाणा: आदमपुर में 9 बजे तक 10.5 फीसदी वोटिंग

आदमपुर में 9 बजे तक 10.5 फीसदी वोटिंग। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने डाला वोट।

 

 

 

महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व सीट पर मतदान के लिए भारी भीड़ जुटी। भाजपा ने यहां से प्रत्याशी न खड़ा करने का फैसला किया है।

 

 

तेलंगाना में टीआरएस को चुनौती दे पाएगी भाजपा?

तेलंगाना की मुनूगोडा सीट पर भाजपा और राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने आक्रामक तरीके से प्रचार किया है। यह सीट कांग्रेस विधायक द्वारा त्यागपत्र देने से खाली हुई थी और अब वह भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनावी मैदान में हैं।

 

 

यूपी-ओडिशा में वोटों की रस्साकशी

भाजपा उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ सीट को कायम करने की कोशिश कर रही है जबकि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) शासित ओडिशा में मौजूदा विधायक के निधन से खाली हुई धामनगर सीट पर सहानुभूति का लाभ उठाने के लिए दिवंगत विधायक के बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

हरियाणा-बिहार में गढ़ बचाने की चुनौती

हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र पांच दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहा है और वह इसे कायम रखने की कोशिश कर रहा है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘महागठबंधन’ की सरकार बनने के बाद यह पहली चुनावी परीक्षा है। कुमार की जनता दल -यूनाइेटड (जदयू) द्वारा भाजपा का साथ छोड़ने के तीन महीने से भी कम समय के बाद बिहार में पहला उपचुनाव हो रहा है।

Related Articles

Back to top button