खेल के विवाद में चली गोली, मचा हड़कंप

मुज़फ्फरनगर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई। जब क्रिकेट के खेल खेल में दो पक्षे में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया,झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोली चलने से एक युवक मनीष घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जहाँ मौके से फरार हो गए,

ये भी पढ़ें-नाबालिक के साथ दुष्कर्म, फिर पुलिस ने किया ये हाल

तो वही सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस घायल युवक मनीष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांचपड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह की माने तो खेल खेल में कुछ युवकों में झगड़ा हुआ है, जिसमें एक युवक को गोली लगी है, घायल युवक ने तीन लोगों के नाम बताए है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button